Skip to main content

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा 'माझी लाडकी बहिन' का लाभ, यहां जान लें क्या है शर्तें




Ladki Bahin Yojana: केंद्र सरकार द्वारा देश के नागरिकों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई जाती है. जहां केंद्र सरकार अपने नागरिकों के लिए इतनी सारी योजनाएं लेकर आती है. तो वहीं भारत के तमाम राज्यों की सरकारें भी अपने-अपने राज्य के नागरिकों के लिए तरह-तरह की लाभान्वित योजनाएं लेकर आती हैं. मध्य प्रदेश में लाडली बहन योजना के तहत राज्य की महिलाओं को आर्थिक लाभ दिया जाता है.

तो अब मध्य प्रदेश की तर्ज पर ही महाराष्ट्र सरकार ने भी माझी लाडकी बहिन योजना शुरू कर दी है. जिसके तहत महिलाओं को मासिक तौर पर 1500 रुपये दिए जाएंगे. लेकिन इस योजना के तहत राज्य सरकार ने कुछ पत्रताएं तय की हैं. उन पात्रताओं को पूरा करने पर ही योजना का लाभ मिल सकता है. योजना के तहत यह महिलाएं लाभ नहीं ले सकेंगी.

माझी लाडकी बहिन योजना में इन महिलाओँ को नहीं मिलेगा लाभ

महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में अपने राज्य की महिलाओं को के आर्थिक लाभ देने के लिए एक नई योजना का ऐलान किया है. योजना का नाम है माझी लाडकी बहिन योजना. यह योजना मध्य प्रदेश की लाडली बहन योजना की तरह ही है. योजना के तहत सरकार द्वारा महिलाओं को हर महीने खाते में 1500 रुपये भेजे जाएंगे. लेकिन इस योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं मिलेगा जिनके परिवार की सालाना आय 2.50 लाख से ज्यादा होगी. इसके साथ ही उन महिलाओं को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

जिनके घर में कोई टैक्स देने वाला व्यक्ति होगा. तो वहीं ऐसे परिवार से ताल्लुक रखने वाली महिलाएं जिनके घर में कोई सरकारी नौकरी करने वाला या फिर जिसे पेंशन मिल रही हो उन्हें भी लाभ नहीं दिया जाएगा. ऐसे परिवार से आने वाली महिलाएं जिनके पास 5 एकड़ जमीन होगी उन्हें भी योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा. तो वहीं जिन महिलाओं के घर में ट्रैक्टर को छोड़कर और कोई चार पहिया वाहन होगा वह भी योजना का लाभ नहीं ले पाएंगी.

इस तरह कर सकते हैं आवेदन

माझी लाडकी बहिन योजना के तहत लाभ लेने के लिए महिलाएं अपने जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन दे सकती हैं. तो वहीं इसके साथ ही सेतु सुविधा केंद्र अप के जरिए भी ऑनलाइन आवेदन दिया जा सकता है. जिन महिलाओं के पास ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं है. वह महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्र जाकर इस योजना के लिए आवेदन दे सकती है. योजना के लिए आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आवेदक का फोटो, बैंक पासबुक और जन्म प्रमाण पत्र साथ ही विवाह प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज जरूरी होंगे.

Comments

Popular posts from this blog

लड़की बहिन योजना की दोनों किस्तें 17 अगस्त को मिलेंगी, खाते में आएंगे 3 हजार रुपये!

  मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना की पहली किस्त 17 अगस्त को ही मिलेगी और सरकार ने इस संबंध में फैसला ले लिया है. मुंबई : मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना (Ladki bahin yojana) के लिए सरकार को 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैंक्योंकि, राज्य सरकार ने 15 अगस्त की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब प्यारी बहनों को 31 अगस्त तक आवेदन करने की अनुमति दे दी है. इसलिए लड़की बहिन योजना के लिए महिलाओं द्वारा बड़ी संख्या में आवेदन किये जा रहे हैंऐसे में अब प्यारी बहनों के लिए एक और खुशखबरी है. इसके मुताबिक, इस योजना के पहले हफ्ते 17 अगस्त को ही महिलाओं के बैंक खाते में 3000 रुपये जमा कर दिए जाएंगे. ऐसेमें साफ है कि रक्षाबंधन से पहले ही बहनों को एक लहर मिल जाएगी. मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना की पहली किस्त 17 अगस्त को ही मिलेगी और इसका फैसला सरकार ने ले लिया है. दिलचस्प बात यह है कि यह पैसा राज्य सरकार 17 अगस्त को एक भव्य दिव्य कार्यक्रम के माध्यम से वितरित करने जा रही है। खबर है कि आज कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला लिया गया. एक ही मंच पर मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे. इसलि...

घर बैठे ऑनलाइन ऐसे डाउनलोड करें 'लाडली बहन योजना' का फॉर्म, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Majhi Ladki Bahin Yojana PDF Form: महाराष्ट्र में 'मेरी लाडली बहन योजना' का फॉर्म घर बैठे कैसे डाउनलोड करना है और आवेदन की क्या प्रक्रिया है? इसके लिए यहां विस्तार से जान सकते हैं. Ladli Behna Yojana online Form 2024: महाराष्ट्र में 'मेरी लाडली बहन योजना' के तहत महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. इसके लिए अब सरकारी कार्यालय में जाकर फॉर्म भरने के बजाय ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा भी उपलब्ध है. हाल ही में पेश किए गए बजट में गठबंधन सरकार ने इस योजना की घोषणा की थी, जिसके तहत 21 से 65 वर्ष की महिलाओं को वित्तीय सहायता दी जाएगी. वित्त मंत्री अजित पवार ने इस योजना का ऐलान किया, जिसके बाद राज्य भर के सरकारी कार्यालयों में महिलाएं आवेदन करने के लिए पहुंचने लगी हैं. इस योजना के लिए महिलाओं की भारी भीड़ के कारण कई जगहों पर आवेदन प्रक्रिया में समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं. हालांकि, अब महिलाएं यह फॉर्म घर बैठे ऑनलाइन भी भर सकती हैं. इसके लिए आपको मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करनी होगी और उसमें अपना नाम, पता, और अन्य ...

Ladki Bahin Yojana: लाड़की बहिन योजना की पहली किस्त की तारीख जानें, खुद देवेंद्र फडणवीस ने बताई

Ladki Bahin Yojana: अगर आप जानना चाहते हैं कि लाड़की बहन योजना की पहली किस्त के तौर पर महिलाओं को कब से 1500 रुपये मिलने वाले हैं तो यहां इसकी पक्की तारीख पता कर लीजिए. Ladki Bahin Yojana Maharashtra First Installment: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि 'लाड़की बहन योजना' की पहली किस्त अगले महीने रक्षाबंधन के त्यौहार के दौरान जारी की जाएगी. रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा. हाल ही में महाराष्ट्र के बजट में उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने लाड़की बहन योजना की घोषणा की थी. आज उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ देवेंद्र फडणवीस सुरजागढ़ इस्पात प्राइवेट लिमिटेड की आधारशिला रखने के लिए गढ़चिरौली जिले में थे जहां उन्होंने इस स्कीम की पहली किस्त के बारे में सूचना दे दी. 31 अगस्त तक जमा करा सकते हैं फॉर्म गढ़चिरौली में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया को जानकारी दी "हम 15 अगस्त से 19 अगस्त तक रक्षाबंधन त्यौहार के दौरान 'लाड़की बहन योजना' की पहली किस्त जारी करने की दिशा में काम कर रहे हैं. 31 अग...